अररिया, अप्रैल 21 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के चरैयाहाट में हाट में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गये। दोनों पक्ष के घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में इलाज करवाया गया। मामले को लेकर मिथिलेश चौधरी ने बताया कि अपने दुकान के आगे हाट का दुकान लगाए जाने का विरोध करने पर जयकृष्ण चौधरी द्वारा उनके व उनके ससुर सीताराम चौधरी के साथ मारपीट की गयी। वही जयकृष्ण चौधरी ने मिथिलेश चौधरी समेत तीन लोगों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। आवेदन में जयकृष्ण चौधरी ने कहा है कि उसने चरैयाहाट का ठेका लिया है। यह भी पढ़ें- आरोपित का सत्यापन करने आई झारखंड पुलिस रविवार की शाम करीब पांच बजे वह हाट में वसूली कर रहा था। इसी दौरान बादल कुमार चौधरी व मिथिलेश चौधरी (दोनों पिता नारायण चौधरी, वार्ड संख्य...