लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया तालुके अमेठी गांव में रास्ते पर मिट्टी डालकर उसे अवरुद्ध करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस हिंसक झड़प में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुराने रास्ते पर मिट्टी पाटे जाने का विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। ईंट-पत्थर चलने से एक पक्ष के अवध राम, सोनासर, आरती, तारा देवी, सुमन और 70 वर्षीय अनारकली गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी धौरहरा भेजा गया। झड़प में घायल अनारकली की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के एक दिन पहले धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.