गोरखपुर, मार्च 6 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पल्हईपार राय गांव में पुराने रास्ते के विवाद ने मंगलवार की शाम मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने रास्ता रोककर पीड़ित धर्मवीर तिवारी के परिवार से कहासुनी शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च की शाम करीब छह बजे रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा विवाद फिर से उभर आया। आरोप है कि युवकों ने रास्ता रोककर पीड़ित से बहस शुरू कर दी और कुछ ही देर में गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गया। वीडियो बनाने पर लोग उग्र हो गए और मारपीट कर घायल कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.