रास्ते के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के परिवार में मारपीट, छह घायल
अमरोहा, जून 7 -- रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में चाचा-भतीजे के परिवार के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को सीएचसी से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी ओमपाल एवं उसके चाचा महेंद्र के बीच पिछले काफी समय से घर के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के मकान गली में अलग-बगल हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात्रि दोनों परिवारों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट हुई। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच घायल मारपीट में महेंद्र के बेटे हिमांशु व मोनू तथा बेटी रेनू तथा दूसरे पक्ष से ओमपाल, उसकी बेटी रिंकी तथा बेटा राहुल घायल हो गए। मारपीट से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.