रास्ते के विवाद को लेकर घमासान, महिला समेत दो बेहोश
बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर उत्तर टोला में रास्ते के विवाद को लेकर हुए घमासान में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडे व भाला से मारपीट की। साथ ही घर में घुसकर प्राणघातक हमला किया। सिर में चोट लगने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। प्रकरण में कोर्ट आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के गनेशपुर उत्तर टोला निवासी नवल किशोर ने थाने में तहीर देकर आरोप लगाया है कि गत 18 जनवरी की शाम करीब छह बजे विपक्षियों ने रास्ते के विवाद को लेकर एक राय होकर उन्हें अपशब्द कहा। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट,चार घायल साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडे व भाला से उन्हें मारापीटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.