बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एकमा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि एसडीएम के आदेश पर अवरूद्ध रास्ता खोलवाया गया था। इसी बात को लेकर गांव के विपक्षियों ने मारपीट की। बाद में ग्राम प्रधान व अन्य की सह पर रास्ते को फिर से अवरूद्ध कर दिया गया। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एकमा गांव निवासी ममता देवी ने तहरीर में बताया है कि कि उपजिलाधिकरी सदर के आदेश से सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध न करने का आदेश पारित हुआ था। इसका अनुपालन थानाध्यक्ष मुण्डेरवा ने कराते हुए रास्ता साफ कराया था। आरोप है कि विपक्षियों ने गत 26 फरवरी को इस रास्ते पर गोबर, लकड़ी, शीशा, कांटा अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.