रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक महिला सहित चार घायल
सिद्धार्थ, जून 16 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना कोतवाली बांसी के काजी रुदौली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के काजी रुधौली गांव निवासी कमलेश के परिवार से गांव के ही कुछ लोगों का रास्ते का विवाद था। सोमवार दोपहर दूसरे पक्ष ने कमलेश के घर पहुंच कर रास्ते के विवाद को लेकर कमलेश, विमल, विजय पुत्र लालमन के घर पर लाठी-डंडा, ईंट, चाकू से हमला बोल दिया। कमलेश, विमल, विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।विजय की पत्नी सुनीता बीच बचाव करने आई तो लोगों ने उसे भी मारा इससे उसका सिर फट गया। मारपीट के बाद कमलेश के परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। विजय की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.