बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खन्ता ससना में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान चले ईंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ सिर पर प्राणघात चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका विपक्षियों के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- मारपीट में मठिया पैक्स अध्यक्ष समेत पांच धराए इसी बात को लेकर शनिवार को विपक्षियों ने उन्हें व उनके भाई राजेन्द्र प्रसाद यादव को अपशब्द कहा। मना करने पर ईंट फेंक-फेंक कर मारा। जिससे उनके भाई के...