बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने गेहूं की फसल को कटवाकर रास्ते के बगल में रखने के विवाद में केस दर्ज किया है। लोहटी निवासी विजय कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि एक अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने अपने खेत से गेहूं कटवाकर रास्ते के बगल में गिरवाया था। आरोप है कि विपक्षी इसका विरोध करने लगे। इस बारे में जब पूछा तो भड़क गए। मारपीट कर अपशब्छ कहा। बीच-बचाव में आई बेटी को भी मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले आरोपी जगनारायण, सत्यनारायण, राज, शंभू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.