रास्ते के ऊपर लटक रहे जर्जर तार से हादसे का अंदेशा
मऊ, मई 15 -- पहसा। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत जमदरा गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय एवं राजकीय हाईस्कूल की तरफ जाने वाले खड़ंजा मार्ग के ऊपर से गुजरा एलटी लाइन का तार अत्यंत जर्जर अवस्था में जमीन के महज आठ नौ फिट की ऊंचाई पर लटक गया है। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों की जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में अध्यापकों एवं ग्रामीण उपकेंद्र पर कई बार सूचित कर लटकते तार को ठीक करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समाधान नहीं होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- जर्जर बिजली तार और पोल बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जर्जर विद्युत तार और केबुल से उपभोक्ता परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.