गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता पादरी बाजार क्षेत्र में रास्ते पर अवैध कब्जा कर शौचालय की टंकी और गेट बनाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सदर ने नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई कर शिकायतकर्ता संजू कुमार की समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। संजू का आरोप है कि उसके मकान के बगल में रहने वाली शबाना खातून की जमीन लगभग 500 वर्गफीट बैनामा है। उसके सामने 10 फीट चौड़ा रास्ता दर्ज है। आरोप है कि शबाना खातून ने उसी रास्ते पर शौचालय की टंकी का निर्माण कर अब स्थायी रूप से गेट भी लगाने का प्रयास कर रही हैं। पिछले करीब 18 महीनों में उन्होंने थाना दिवस, तहसील दिवस और नगर निगम में कई बार शिकायत की। उन्होंने प्रशासन से रजिस्ट्री दस्तावेजों की जांच कर रास्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.