गिरडीह, मई 15 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी सीओ श्यामलाल मांझी अंचल कर्मियों को लेकर गुरुवार को चतरो गांव में भूमि की मापी करने पहुंचे। वहां रास्ते का विवाद है। ग्रामीणों के आपसी मतभेद एवं महिलाओं के जमकर विरोध किए जाने के कारण जमीन की मापी कार्य नहीं किया जा सका। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि मौजा चतरो के खाता संख्या 16, प्लाट संख्या 1079 के तहत 23 डिसमिल रास्ते की भूमि की माफी करने का तिथि निर्धारित की गई थी। मापी कार्य नहीं होने पर पुनः दूसरी तिथि निर्धारित कर उक्त जमीन की मापी करवाई जाएगी। मौके पर हल्का राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन, अंचल निरीक्षक समेत पुलिस बल के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...