गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- -दिल्ली निवासी व्यक्ति ने दंपती और उनके परिजनों पर एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचने का आरोप लगाया -पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच में जुटी नंदग्राम थाना पुलिसगाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में प्लॉट खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी युवक से 12 लाख रुपये लेकर न तो रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई। उल्टा, पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने अदालत की शरण लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।करावलनगर दिल्ली के न्यू सभापुर गुजरान में रहने वाले मुकुल ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह वर्ष 2025 में प्लॉट खरीदने के लिए नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी नि...