रास्ते का निर्माण नहीं होने पर सकलडीहा में सड़क कि किनारे संचालित है क्रय केन्द्र
चंदौली, जून 14 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद गेहूं की खरीदारी का अंतिम दौर चल रहा है। 15 जून तक खरीदारी की अंतिम तिथि निर्धारित है। शनिवार को अस्थाई रूप से संचालित केन्द्र पर करीब 6 हजार कुंतल गेहूं की खरीदारी किया जा चुका है। क्रय केन्द्र पर वाहनों के आवागमन की उचित प्रबंध नहीं होने पर सड़क के किनारे गेहूं की खरीदारी खुले में करने के लिये मजबूर है। सकलडीहा कस्बा के दूर संचार केन्द्र के समीप सरकारी गेहूं की खरीद के लिये केन्द्र चयनित है। लेकिन क्रय केन्द्र तक ट्रक और टै्रक्टर के जाने के लिये रास्ते की व्यवस्था नहीं होने पर स्टेशन मार्ग पर अस्थाई रूप से केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। क्रय केन्द्र पर अबतक कुल 6 हजार कुंतल गेहूं की खरीद किया गया है। केन्द्र प्रभारी विपणन निरीक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि 15 जून तक खरीदारी की अंतिम तिथि है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.