नवादा, अप्रैल 13 -- रजौली प्रखंड क्षेत्र की जोगियामारण पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित सतगिर गांव के रविदास टोला में विगत 20 वर्षों से एक अदद रास्ते का अभाव बरकरार है। इस कारण वार्ड के 60 घरों के लगभग 500 लोगों का जीना दूभर हो गया है। वर्तमान के आधुनिक समय में भी इन महादलितों के घर तक मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा नहीं जा पा रहा है। रास्ते के अभाव में लोगों की आम जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीण जैसे-तैसे कर समय काट रहे हैं। लेकिन किसी भी आपातकालीन समय में लोगों को खून के आंसू रोने पड़ते हैं। महादलित टोले के छोटे बच्चे बारिश के दिनों में स्कूल तक जाना छोड़ देते हैं, जबकि बड़े बच्चे 500 मीटर के रास्ते में रहे कीचड़ से संघर्ष कर पढ़ाई को विवश रहते हैं। बीते कई वर्षों से यहां के लोग इस अभाव से उत्पन्न संकट के बीच घुट-घुट कर जीने को मज...