बुलंदशहर, मार्च 7 -- गांव जवा में रास्ते और नाली के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासी जयप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को उनके खेत में ओमपाल जबरदस्ती ईख बोने लगा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो ओमपाल, राजेश, झब्बू उर्फ वतन, निशु ने गाली गलौज की। पीड़ित ने विवाद नहीं बढ़ाने को कहा तो आरोपियों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें बीच-बचाव करने आए पीड़ित के बेटे दीपक, प्रमोद, किरन, वीरवती, आशु से भी मारपीट की। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण वहां आ गए, जिनको देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.