रायबरेली, अप्रैल 9 -- जगतपुर (रायबरेली)। थानाक्षेत्र के एक गांव में दबंग ने रास्ते में घर की सीढ़ियां बना दी। इससे सड़क पर चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया। गुरुवार को एक पड़ोसी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार, जगतपुर थानाक्षेत्र के पूरे सरदार मजरे बेहीखोर में गुरुवार को रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली बातचीत के साथ बढ़े विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित राम सजी...