संतकबीरनगर, मार्च 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बखिरा के वार्ड संतोषपुर की पहचान टूटी सड़कों, चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली की बन गई है। वार्ड में सफाई न होने से जगह-जगह गन्दगी फैली है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से नालियां जाम हैं। पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मोहल्ले के अन्दर की सड़कें बदहाल हैं।बखिरा नगर पंचायत के संतोषपुर मोहल्ले के निवासी बदहाल जीवन जी रहे हैं। बारिश के मौसम में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले की साफ सफाई बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। गलियों में गंदगी पसरी हुई है। इसकी वजह से लोगों को हर समय दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में सड़कें ख...