रास्ता विवाद में हिंसक झड़प में एक ही परिवार के सात लोग घायल
औरंगाबाद, जून 11 -- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित बूढ़ी बांध गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों में प्रदीप पासवान, हर्ष पासवान, दिलीप पासवान, रामप्रीत पासवान, ममता देवी, कांति देवी एवं फुलकेसरी देवी शामिल हैं। सभी को रेफरल अस्पताल, नवीनगर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही गोतिया रामनंदन पासवान और बीरबल पासवान ने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर शराब के नशे में मारपीट की। घायलों के अनुसार रास्ता विवाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व नवीनगर थाना और सीओ को आवेदन देकर शिकायत की गई थी, लेकिन समय पर समाधान नहीं होने से विवाद बढ़ गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.