संभल, फरवरी 1 -- ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के शाहपुर सिरपुड़ा गांव में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में भाई-बहन घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रामोतार सैनी पुत्र पूरन सिंह सैनी अपनी बहन धर्मावती के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। गांव में प्रवेश करते समय रास्ते में एक कार खड़ी मिली, जिसमें नईम पुत्र अजादार हुसैन, साहिल पुत्र नईम और एक अज्ञात युवक मौजूद थे। आरोप है कि रास्ता हटाने को कहने पर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर रामोतार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची धर्मावती को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद रामोतार सैनी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने...