सासाराम, मार्च 21 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खरोज गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले को लेकर घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि खरोज निवासी कमलेश पांडेय व जीतेन्द्र पांडेय के बीच रास्ते को लेकर विवाद था। शुक्रवार को उक्त मामले में दोनो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें कमलेश पांडेय घायल हो गये। जिनका इलाज पीएचसी में कराया गया। बताया जाता है कि गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया है। मामले में कमलेश पांडेय के बयान पर जीतेन्द्र पांडेय व मनीष पांडेय को नामजद किया गया था। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.