रास्ता विवाद को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मैनपुरी, मई 23 -- कुर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम फर्दपुर में रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रास्ता खुलवाने की मांग की। दूसरे पक्ष ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 10 वर्ष पूर्व गांव निवासी दुर्वेश पुत्र पूसेलाल ने मकान निर्माण के दौरान मुख्य मार्ग पर एक मीटर तक अतिक्रमण कर लिया था। 25 दिन पूर्व उक्त युवक ने मुख्य रास्ते पर गड्ढा खोदकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। गंदी पानी के निकासी के लिए बनी नालियों को बंद कर दिया। जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को अत्याधिक परेशाना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस संबंध में दुर्वेश का कहना है कि उक्त आरोप निराधार है। पूर्व में ग्रामीण उसके खेत की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.