गिरडीह, मार्च 16 -- बिरनी, प्रतिनिधि। दलांगी में रामनवमी झंडा जुलूस के रास्ता विवाद का समझौता नहीं होने के विरोध में सोमवार से भाजपा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी भाजपा बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने दी। उन्होंने बताया कि लेबरा दलांगी में पिछले 3 वर्षों से रामनवमी जुलूस के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर यह धरना कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय बिरनी में आयोजित किया गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर डीसी तक यह मामला गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिकारी सरकारी तेल जलाकर स्थल निरीक्षण तो करके जाते हैं परंतु समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्या का हल घंटों में कर सकते हैं परंतु सरकार के दबाव में वह हल नहीं निकाल पा रहे हैं। कहा कि सोमवार को 10 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.