रास्ता रोक युवक पर हमला, बाइक में तोड़फोड़
गोरखपुर, जून 24 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनहवां और भरवलिया के बीच एक युवक पर हमला कर उसे घायल करने तथा उसकी बाइक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के सई लगड़ी गांव निवासी भोलू निषाद ने पुलिस को बताया कि 21 जून की रात वह धनहवां बड़का टोला स्थित रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडा, रॉड और चेन से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की पिटाई मामले में दो सगे भाई समेत 06 पर केस दर्ज आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर उसे गड्ढे में फेंक दिया और जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.