महोबा, मार्च 6 -- महोबा, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर दबंगों के द्वारा दंपति के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पारा दो भाईयों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी पुलिस का दी तहरीर में कोतवाली के गांव भटेवराकला निवासी संतोषरानी पत्नी रामरतन राजपूत ने बताया कि उसके परिजन उसकी हिस्से की भूमि में मकान निर्माण करा रहे थे। जानकारी मिलने पर वह अपने पति रामरतन, पुत्र वीरेद्र और रिश्तेदार हरि सिंह के साथ जा रही थी। दबंगों ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में रामरतन सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। कोतवाली प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.