बस्ती, मई 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के हथिरजा में रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी गांव के जहीर अहमद का आरोप है कि गत 19 मई को विपक्षियों ने रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद में उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमीना खातून, मोमिना खातून निवासीगण हथिरजा, धीरज सिंह, नीरज सिंह और मोहन सिंह निवासीगण कोपिया थाना कोतवाली के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच एसआई प्रमोद कुमार नायक को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...