शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- रास्ता रोकने का विरोध करने पर महिला व बेटे को धमकी, मुकदमा मिर्जापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का विरोध करना महिला और उसके पुत्र को महंगा पड़ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।ईशा देवी के अनुसार, गांव के कुछ लोग मुख्य सीसी रोड पर जानवर बांध देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। 22 अप्रैल की शाम उसने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद महिपाल, रामनरेश, रामपाल और कृष्णपाल ने उसे और उसके पुत्र को गालियां दीं और लाठी-डंडे लेकर मारने के लिए दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज व जानलेवा धमकी में मुकदमा दर्ज पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा द...