आजमगढ़, जून 29 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बासूपुर गांव में रविवार दोपहर दबंगों ने रास्ते में ईंट-पुआल रखकर अवरोध कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने जब प्रतिरोध किया तो विरोधियों ने तमंचा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने मामले में थाने पर तहरीर दी है। बासूपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र अवधराज यादव ने आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार प्रदुम यादव, प्रदीप यादव पुत्रगण रामराज यादव और रामराज यादव पुत्र रामबली यादव ने रास्ते में ईंट और पुआल रखकर आवागमन बाधित कर दिया। उन्होंने रास्ते से अवरोध हटाने के लिए कहा, तो विपक्षी गालियां देने लगे। इतना ही नहीं तमंचा लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्...