पीलीभीत, फरवरी 27 -- लालपुर। जनपद पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम खरगापुर निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि गांव के ही निवासी दो ग्रामीणों ने उसके घर से निकलने वाले पुराने रास्ते को अवैध रूप से बंद कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि उक्त रास्ता लगभग 30 वर्षों से अधिक समय से डीआरआरओ की भूमि पर बना हुआ है।उसी रास्ते से उसका परिवार आता जाता है। रास्ता बंद हो जाने के कारण वह अपने ही घर में कैद होकर रह गई है। महिला का आरोप है कि उसने इस संबंध में तहसीलदार, एसडीएम सहित उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत की, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। सामाजिक बहिष्कार कर गांव से बाहर निकालने की भी चेतावनी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.