रास्ता रोकने, मारपीट और डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप, दो पर केस
गोरखपुर, जून 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुंडेरा बाजार निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने, मारपीट, रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड नंबर-9 मुंडेरा बाजार निवासी वंदना ने पुलिस को बताया कि घर के बंटवारे के बाद छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ी का रास्ता आरोपियों ने बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति रविश चंद के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पति से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम उधार ली थी, जिसे अब वापस नहीं कर रहा है। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.