गाजियाबाद, जुलाई 15 -- गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। एक युवती पर चाकू से हमला करने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का मामला सामने आया है। युवक कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 12 जुलाई को पंचवटी से कोटगांव स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान समीर अलवी नामक युवक ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोप है कि समीर पिछले कई दिनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने रास्ता रोकने के बाद जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के दंपति ने जहर खाकर दौड़ाई कार, स्कूल वैन से टकराने के बाद दोनों घायलअंजाम भुगतने की धमकी दी थी पीड़िता का कहना है ...