मुरादाबाद, मार्च 9 -- भगतपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम समदा चतुर्भुज निवासी एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम समदा चतुर्भुज निवासी सुमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मार्च की शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई के साथ खेत से सरसों काटकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रामसिंह ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.