बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मिलौहटा निवासी विश्वनाथ ने बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पुल के समीप पहुंचा, तभी गांव के ही श्याम सरोज, अरविंद, धर्मराज, मनोज, लाखन ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...