रास्ता रोककर युवक पर लोहे की रॉड से हमला, दोनों पैर तोड़े
गुड़गांव, सितम्बर 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एसजीवी कट के पास युवक पर जानलेवा हमला किया गया। कार सवार युवकों ने मोटर साइकिल का रास्ता रोककर 27 वर्षीय गौरव के साथ बेरहमी से मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरव सुरक्षा कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत हैं। 19 सितंबर की शाम करीब सवा सात बजे वह अपनी मोटर साइकिल से सेक्टर-76 से घर लौट रहे थे। एसजीवी कट के पास एक ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया। कार से पीड़ित के गांव का निवासी सहित अन्य युवकों ने पकड़ लिया और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर गौरव के दोनों पैर तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.