रास्ता रोककर युवक पर जानलेवा हमला, आईसीयू में भर्ती
हरिद्वार, जून 24 -- सिडकुल क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकीय जांच में उसके सिर में फ्रैक्चर और गले में खून जमने की पुष्टि हुई है। युवक का उपचार अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। पुलिस ने एक कथित शराब कारोबारी और उसके साथियों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी, रावली महदूद निवासी अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सौरभ 20 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने भाई के घर से प्रीति विहार कॉलोनी स्थित कमरे की ओर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, इसके बाद राजेंद्र नामक व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.