गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को रास्ता रोककर जमकर पीटा। गांव गदाईपुर निवासी चेतराम ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल की शाम को कंपनी से घर की तरफ लौट रहा था। गांव गदईपुर बस स्टॉप के समीप गांव के ही रहने वाले प्रदीप ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ गाली-गलोच और मारपीट की। मारपीट में उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- घर जा रहे युवक को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...