बदायूं, अप्रैल 11 -- बदायूं। एसएसपी से शिकायत के बाद रास्ता रोककर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और अश्लील धमकी देने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही दिनेश, मुकेश और महेश पुत्रगण धनपाल उसे रास्ते में निकलने से रोकते हैं और दिनेश उस पर बुरी नजर रखता है। 13 मार्च 2026 की सुबह जब वह खेत पर जा रही थी, तब दिनेश ने उसका रास्ता रोका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मुकेश और महेश भी आ गए और मारने दौड़े। आरोप है कि तीनों उसके घर में घुस गए, उसे खींचकर बाहर लाए और सड़क पर पटक-पटक कर डंडों से पीटा। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने और निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी भी दी। पुलिस ने ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ...