रास्ता रोककर परिवार पर हमला, 18 लोगों पर मुकदमा
रुडकी, जुलाई 28 -- लक्सर, संवाददाता। मोहम्मदपुर उर्फ झींवरहेड़ी के युवक ने 18 लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में महक पुत्र पोपिन ने बताया कि 24 जुलाई की रात वह अपनी मां बबली, बहन मोहिनी और छह माह के भांजे विहान के साथ हरचंदपुर से दवाई दिलाकर बाइक से गांव लौट रहा था। आरोप है कि पीतपुर में वीके पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे विकास सैनी, अश्वनी, आदित्य समेत 15 अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.