नोएडा, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। खेड़ीपुल क्षेत्र में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रास्ता रोककर दो युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एटा निवासी जयवीर, जो वर्तमान में भारत कॉलोनी में किराये पर रहते हैं, अपने भतीजे और भाभी ममता के साथ खेड़ीपुल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खेड़ीपुल चौक के पास पहुंचे, तभी दिलशाद और राजकुमार नाम के युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौच की और फिर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें बाइक से नीचे गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए भतीजे देवा को भी नही...