फरीदाबाद, जुलाई 18 -- पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना क्षेत्र की मिंडकोला चौकी पुलिस ने रास्ता रोककर दुकानदार और उसके नाबालिग बेटे से मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी होडल को सौंपी गई है। गांव मिंडकोला निवासी रघुबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की शाम वह पत्नी व बच्चे की दवा लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि पालती चौक पर पहले से घात लगाए बैठे लोकेश, शंकर, रामबीर, गोविंद, योगेश, मोहित, महावीर व अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके नाबालिग बेटे के साथ भी मारपीट की गई और जातिसूचक शब्द कहे गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एससी-ए...