महोबा, फरवरी 3 -- श्रीनगर, संवाददाता। कथा सुनकर लौट रहे दो भाईयों का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा गाली गलौच की गई विरोध करने पर लाठी डंडा से मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को दी तहरीर में भैरवगंज निवासी देवीदीन की पत्नी सोनम ने बताया कि 1 फरवरी को उसका पति देवीदीन और जेठ कल्ला गांव में हो रही भागवत कथा सुनकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ता में दबंगों ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दबंगों के द्वारा लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। दबंगों ने पति के सिर पर लाठी से हमला बोल दिया जिससे वह अचेत हो गए। मारपीट में शोर शराबा सुनकर ग्रामीण आए तो दबंग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित हीरा सिंह, विजय सिंह, लखन सिंह पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.