फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- शिकोहाबाद में गाय को पानी पिलाने जा रहे पिता पुत्र को गांव के दबंगों ने पीट दिया। जिससे पिता पुत्र घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतीश कुमार बाल्मीकि पुत्र बच्चनलाल निवासी रजौरा थाना नसीरपुर ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह गाय को तालाब पर पानी पिलाने के लिये जा रहे था। तभी रास्ते में भीम सैन पुत्र रामबहादुर सिंह ने अपने 4-5 लोग अज्ञात लोगों के साथ आकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित को आगे नहीं जाने दिया। आरोपी पीड़ित के पिता के साथ गाली ग्लौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पिता पुत्र पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना में पिता पुत्र घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एससीएसटी एक्ट सहि...