महोबा, अप्रैल 3 -- महोबा, संवाददाता। दबंगों ने पिता पुत्र का रास्ता रोककर मारपीट कर फायरिंग की। दबंगों के द्वारा शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान के पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रगौलिया बुजुर्ग गांव निवासी प्रहलाद ने बताया कि 2 अप्रैल को वह अपने पुत्र गजेंद्र साहू के साथ खेत से लौट रहा था। रास्ता में अकौना ग्राम प्रधान पति गोपाल कुशवाहा ने अपने साथी चरन कुशवाहा, नंदू कुशवाहा और प्रदीप के साथ रास्ता रोका और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दबंगों के द्वारा जानमाल की धमकी दी गई। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित ग्राम प्रधान पति गोपाल, चरन कुशवाहा, नंदू कुशवाहा और प्रदीप राजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.