महोबा, अप्रैल 2 -- खरेला, संवाददाता। किसान का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव पाठा निवासी सुखदीन ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 अप्रैल को वह गांव के अखिलेश सोनी के साथ ट्रैक्टर से जा रहा था। रास्ता में बम्हौरीकला गांव के पास दबंगों ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे मना करने पर दबंगों ने लाठी डंडा से हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित सोनू दुबे, राहुल और दशरथ उर्फ छुटका के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.