उरई, मार्च 24 -- जालौन। रंगबाजी को लेकर रास्ता रोककर पांच युवकों ने रास्ता रोककर एक युवक की पिटाई कर दी थी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी साजिद अंसारी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रिहान अंसारी 18 मार्च को रात करीब 10 बजे तकिया चौराहे से घर लौट रहा था। जब वह झंडा चौराहे से पहले एक प्राइवेट चिकित्सालय के पास पहुंचा तो सहावनाका निवासी रिहान मंसूरी व रापटगंज निवासी मुन्ना बरकाती एवं वासिल ने दो अज्ञात साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने उसे लाठी, डंडे, बेल्ट व चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे पिटता देखकर आसपास के लोग बचाने के लिए आए और किसी तरह बेटे को बचाया। मारपीट में बेटे को गंभीर चोटें आई है...