फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक ट्राला चालक के साथ मारपीट और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। रास्ता रोककर दो लोगों ने चालक पर हमला किया, उसे घायल कर दिया और नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना छांयसा में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।मामले में बाद में पीड़ित की पहचान विकास कुमार निवासी गांव शादीकपुर, जिला नवादा बिहार हाल किरायेदार मकान नंबर 799, गायत्री मंदिर के पास, चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले 24-25 वर्षों से ट्रक चालक है और पिछले चार साल से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्राला चला रहा है। यह भी पढ़ें- दुकान से घर लौट रहे मैकेनिक को मनबढ़ों ने पीटा 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति ने उसका ट्राला रुकवाने का इशारा किया, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका।...