सुल्तानपुर, फरवरी 12 -- सुलतानपुर। हिंदुस्तान वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शहर के राइन नगर मोहल्ले में बुधवार की रात अब्दुल करीम एडवोकेट के आवास पर मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. रामजी तिवारी की अध्यक्षता में एक साहित्यिक आयोजन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। सबसे पहले संस्था के सचिव परवेज करीम ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रथम सत्र में इलाहाबाद से पधारे कथाकार सैयद अहमद हसनैन के हिंदी कहानी संग्रह जंगल की अद्भुत कहानियां का लोकार्पण हुआ। युगतेवर पत्रिका के संपादक कमलनयन पांडेय, अब्दुल करीम एडवोकेट, प्रो. शहनवाज आलम और हैदराबाद से आए प्रो. सैयद ख़ालिद कादरी ने अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ कवि ग़ज़लकार डॉ. डीएम मिश्र ने कई उम्दा शेर और ग़ज़लें सुनाकर तालियां बटोरीं। उन्हों...