लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय,हिप्र कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार बायपास चौक वार्ड संख्या 17 में शनिवार को रास्ते के बीच मवेशी बांधने के लिए खुट्टा गाड़ने से मना करने पर महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बायपास चौक निवासी चुनचुन मंडल की 40 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी जबरदस्ती उनके घर से निकास वाले रास्ते के बीच में मवेशी बांधने के लिए खुट्टा गाड़ रहे थे। उन्होंने आवागमन में परेशानी होने की बात कह इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट किया। उन्होंने इलाज के उपरांत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.