अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र में ईद पर रास्ता मांगने के विवाद में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर निवासी सलमान के अनुसार शनिवार को वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे वहां से लौट रहा था। रास्ते में फरहान, कामरान, नदीम, नेहने, वसीम व चार-पांच लोग खड़े थे। सलमान ने निकलने के लिए रास्ता देने को कहा। इस पर वसीम ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नदीम ने हाथ उठा दिया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिसमें सलमान को गंभीर चोट आईं। जैसे तैसे भागकर उसने अपनी जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.