बदायूं, मार्च 27 -- दिल्ली से अपनी नानी के घर आया एक तीन वर्षीय मासूम गुरुवार सुबह अचानक रास्ता भटक गया। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दिल्ली निवासी निजामुद्दीन का पुत्र आतिफ अपनी मां नूरजहां के साथ मोहल्ला संख्या 8 स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। सुबह खेलते समय वह घर से निकलकर बाजार पहुंच गया और रास्ता भटक कर रोने लगा। स्थानीय लोगों ने बच्चे को परेशान देख तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की, जिससे परिजनों को उसका पता चला। पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने आतिफ को उसकी मां के हवाले कर दिया। खोया हुआ बच्चा वापस पाकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने परिजनों को छोटे बच्चों का विशेष ध...